गया नगर निगम में शुरू हुआ डिजिटल जनगणना अभियान, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, मोबाइल ऐप से जुटाया जा रहा डेटा

गया नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत डिजिटल सर्वे अभियान शुरू हो गया है. प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से मकानों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रहे हैं.

Census 2027: नगर निगम क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को संयुक्त क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण नगर आयुक्त सह प्रभारी पदाधिकारी अभिषेक पलासिया और जनगणना निदेशालय के उप निदेशक संजीव कुमार साव के नेतृत्व में हुआ. अधिकारियों ने वार्ड संख्या 32 का भ्रमण कर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया.

31 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण 2 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा. इस दौरान मकान सूचीकरण और आवासीय जनगणना का कार्य किया जा रहा है. अभियान के तहत हर घर से जरूरी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं.

969 ब्लॉकों में बांटा गया नगर निगम क्षेत्र

जनगणना कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए नगर निगम क्षेत्र को 969 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है. प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं.

मोबाइल ऐप से हो रहा डिजिटल डेटा संग्रह

प्रगणकों को एचएलओ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल तरीके से आंकड़े संग्रह करने की जिम्मेदारी दी गई है. इस प्रक्रिया के तहत भवन निर्माण सामग्री, मकान की स्थिति, पेयजल स्रोत और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

अधिकारियों ने कार्यों का लिया जायजा

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें.

Also Read: जहां कभी लगता था नक्सलियों का जन अदालत, वहां अब पहुंच रही सरकार, गया के जंगलों में बदली तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >