इमामगंज में गोली मार कर सीमेंट व्यवसायी से लूट

सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया पति सह छड़-सीमेंट व्यवसायी भोला प्रसाद अग्रवाल को बाइक सवार बदमाशों ने इमामगंज थाना क्षेत्र के नौखीला बगीचा स्थित सुनसान स्थान पर गोली मार कर साथ में रहे रुपये लूट लिये.

इमामगंज (गया) : सलैया पंचायत के पूर्व मुखिया पति सह छड़-सीमेंट व्यवसायी भोला प्रसाद अग्रवाल को बाइक सवार बदमाशों ने इमामगंज थाना क्षेत्र के नौखीला बगीचा स्थित सुनसान स्थान पर गोली मार कर साथ में रहे रुपये लूट लिये. भगवान का शुक्र था कि गोली व्यवसायी के शरीर को छूते हुए निकल गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सलैया बाजार पर पूर्व मुखिया पति भोला प्रसाद अग्रवाल की छड़-सीमेंट तथा बीज की दुकान है. वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर सेवती जा रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने नौखीला बगीचा के पास दो गोलियां चलायीं.

बदमाशों के द्वारा चलायी गयी गोली व्यवसायी को छूते हुए निकल गयी. उसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी के पास रहे रुपये लूट कर फरार हो गये. इसके बाद व्यवसायी ने किसी प्रकार घर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सभापति चौधरी अपने दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं.

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि छड़-सीमेंट व्यवसायी सह पूर्व मुखिया पति भोला प्रसाद अग्रवाल पर एक बाइक पर आये तीन बदमाशों ने दो गोलियां चलायी हैं. हालांकि, इस घटना में व्यवसायी सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >