गया जी में ट्रक से बड़ी संख्या में मवेशी बरामद होने का दावा, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

Gaya Ji News : गया जी के मिर्जापुर गांव में गुरुवार तड़के एक ट्रक से बड़ी संख्या में मवेशी मिलने का दावा किया गया. ग्रामीणों की सूचना पर बजरंग दल और पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया. मवेशियों को सुरक्षित गोरक्षणी पहुंचाया गया है और मामले की जांच जारी है.

Gaya Ji News : गया जी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार तड़के एक ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी मिलने के दावे से इलाके में हलचल मच गई. सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मानपुर स्थित गोरक्षणी पहुंचाया, जहां मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है.

शौच के लिए उतरे चालक पर पड़ी ग्रामीणों की नजर

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे ट्रक चालक शौच के लिए नीचे उतरा था. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर ट्रक पर पड़ी. ग्रामीणों का दावा है कि ट्रक के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी बंधे हुए थे. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस-प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया. पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को मानपुर स्थित गोरक्षणी लाया गया, जहां मवेशियों को उतारा गया.

कागजात और तथ्यों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मवेशियों का परिवहन वैध दस्तावेजों के साथ किया जा रहा था या नहीं. इस संबंध में ट्रक चालक, वाहन मालिक अथवा अन्य संबंधित पक्ष का बयान भी अभी सामने नहीं आया है.

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >