डोभी में निकाला कैंडल मार्च

डोभी में निकाला कैंडल मार्च

डोभी. सोमवार को चतरा मोड़ पर हिंदू विचार धारा के दर्जनों समर्थकों ने कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना पर कैंडल मार्च निकाला. दर्जनों लोग डोभी मोड़ से अपने हाथों में तख्ती और जलती मोमबत्ती लेकर चतरा मोड़ चौराहा पर पहुंचे. वहां कोलकाता में हुई घटना का जिक्र किया और इसकी निंदा की. चिकित्सकों के समर्थन में कहा कि नो सिक्योरिटी, नो ड्यूटी सुनिश्चित की जाये. इस कांड में शामिल दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई हो. देश में मां-बेटी की सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा हो गया है. इस केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर कड़े कानून बनाए और तुरंत खुलासा कर दोषियों पर करवाई करे. मौके पर आरएसएस के विनोद पांडेय, रामाधार सिंह समेत कई लोगों ने नव युवकों को संबोधित किया. मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >