एमयू में स्वच्छ व सुंदर कैंपस बनाने की मुहिम शुरू

मगध विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवारे का शुभारंभ

मगध विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवारे का शुभारंभ

वरीय संवाददाता, बोधगया. मगध विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर दो बजे स्टूडेंट इनफॉरमेशन सेंटर पार्क में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कुलपति की उपस्थिति में झाड़ू लगाकर श्रमदान के साथ किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और एमयू के आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. उद्घाटन के साथ ही श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कुलपति प्रो एस पी शाही , प्रतिकुलपति प्रो बृजराज कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू प्रो ब्रजेश कुमार राय, कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो मुकेश कुमार, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर सिद्धनाथ प्रसाद यादव दीन, प्रो सुशील कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार रंजन, डॉ परम प्रकाश राय, डॉ एकता वर्मा, डॉ ममता मेहरा, डॉ कविता कुमारी, शिक्षकेतर कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर की स्वच्छता हेतु श्रमदान किया. इस अवसर पर कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता से बड़ा कोई धर्म नहीं है. वर्तमान समय में प्रधानमंत्री से लेकर हर कोई इस अभियान में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है ताकि भारत विश्व गुरु बन सके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए. प्रो ब्रजेश कुमार राय ने पार्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. एनएसएस समन्वयक डॉ पिंटू कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार 15 दिनों तक परिसर के विभिन्न पार्कों में चलाया जायेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वच्छ कैंपस – सुंदर कैंपस बनाने में सहयोग दें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाना है, बल्कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है. श्रमदान के दौरान विभिन्न विभागों के छात्र संतोष कुमार सोनू, गुलशन कुमार, प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार, राकेश कुमार, प्रेम प्रकाश सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे और सक्रिय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >