1729 रेलयात्रियों से वसूले गये 9.74 लाख रुपये

डीडीयू-गया रेलखंड पर चलाया गया अभियान

डीडीयू-गया रेलखंड पर चलाया गया अभियान

फोटो-गया-रोहित-254- टिकट जांच करते टीटीई

संवाददाता, गया जी

गया जंक्शन सहित डीडीयू-गया रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर मंगलवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार की यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. इस अभियान में कुल 1729 यात्री पकड़े गये. उनसे जुर्माने के रूप में करीब नौ लाख 74 हजार रुपये की वसूली की गयी. इस विशेष अभियान में गया जंक्शन को केंद्र में रखते हुए डीडीयू जंक्शन, डेहरी ऑन सोन और सासाराम स्टेशनों पर एक साथ जांच की गयी. टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने प्लेटफार्म, पैदल पुल, प्रवेश व निकास द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाया. इसके साथ ही गुजरने वाली ट्रेनों में भी टिकटों की गहन जांच की गयी. गया जंक्शन पर विशेष सतर्कता बरती गयी. 366 मामले पकड़े गये. इस दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखने को मिली. इससे स्पष्ट है कि जांच की सख्ती का असर यात्रियों पर पड़ा. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि अब टिकट लेना पहले से अधिक आसान हो गया है. यात्री टिकट काउंटर, आधिकारिक वेबसाइट, रेलवन मोबाइल एप और एटीवीएम के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे. यात्रियों से अपील की गयी है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >