डोभी. बहेरा थाने की पुलिस ने कोठवारा बाजार के पास से एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 48 केन बियर जब्त की. बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के घारदार निवासी गणेश कुमार साव के रूप में की गयी है. इसके विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि होली को लेकर बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर शराब धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी गयी है. इसी के तहत पुलिस को उक्त सफलता मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
