गया. एक सर्राफा दुकान में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के विरोध में बुधवार को पूरे दिन सर्राफा बाजार बंद रही. बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार बरनवाल ने बताया कि रमना रोड स्थित स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स में बीती रात पुलिस द्वार छापेमारी कर 45 लाख रुपये नगद सहित 473 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान दुकान के प्रोपराइटर राजेश कुमार सहित दो अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि उक्त दुकानदार पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप पुलिस द्वारा लगाया गया है. इधर, सर्राफा बाजार में चर्चा है कि स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स के पास जीएसटी लाइसेंस नहीं रहने के कारण पुलिस द्वारा दुकान में रखे गये नगद व चांदी के आभूषण जब्त कर लिये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
