गुरुआ के BDO मोहम्मद सद्दाम हुसैन बने DSP, काम के साथ जारी रखी पढ़ाई; अब IAS बनने का है लक्ष्य

BPSC Success Story Gaya Ji : गया के गुरुआ प्रखंड में तैनात बीडीओ मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया है. वे सीवान जिले के रहने वाले हैं.

गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
BPSC Success Story Gaya Ji :
गुरुआ प्रखंड के बीडीओ मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनका चयन डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर हुआ है. उनके डीएसपी बनने की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

सीवान के रहने वाले हैं सद्दाम हुसैन, ड्यूटी के साथ जारी रखी पढ़ाई

मोहम्मद सद्दाम हुसैन मूल रूप से सीवान जिले के बसंतपुर प्रखंड के रहने वाले हैं. वे पिछले करीब एक साल से गुरुआ प्रखंड में बीडीओ के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं. अपनी सरकारी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाने के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और कड़ी मेहनत के दम पर यह कामयाबी हासिल की. गुरुआ में रहते हुए बीडीओ से सीधे डीएसपी बनने वाले वे पहले अधिकारी हैं. उनकी यह सफलता क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए एक प्रेरणा है.

Also Read: स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

पहले प्रयास में BDO और दूसरे में बने DSP, अब IAS बनने का सपना

अपनी इस सफलता पर मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपने पहले प्रयास (अटेम्प्ट) में बीडीओ का पद पाया था और अब दूसरे प्रयास में डीएसपी बनने का लक्ष्य हासिल किया है. उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला सपना आईएएस या आईपीएस बनना है, जिसके लिए वे आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखेंगे.

Also Read: गया जी के रागिब बनेंगे SDM, प्रशांत बने BDO; गुरुआ के सद्दाम हुसैन का DSP पद पर चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >