गया जी के शिवेंदु हर्ष बने डीएसपी, BPSC 70वीं में हासिल की 98वीं रैंक, वजीरगंज में जश्न का माहौल

BPSC 70th Result: गया जी के वजीरगंज प्रखंड के कारीसोवा गांव के शिवेंदु हर्ष ने 70वीं BPSC परीक्षा में 98वीं रैंक हासिल कर DSP पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया.

BPSC 70th Result: गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित कारीसोवा गांव के युवा शिवेंदु हर्ष ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 98वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

कौन हैं शिवेंदु हर्ष?

गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड के कारीसोवा गांव निवासी शिवेंदु हर्ष ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98वीं रैंक प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ उनका चयन बिहार पुलिस सेवा में डीएसपी पद के लिए हुआ है. शिवेंदु हर्ष प्रसिद्ध मगही कोकिल स्वर्गीय जयराम बाबू के सुपौत्र तथा बालेंद्र कुमार के पुत्र हैं.

यहा पढ़ें गया जी की खबरें…

सफलता की खबर मिलते ही खुशी की लहर

जैसे ही शिवेंदु हर्ष के डीएसपी बनने की खबर गांव पहुंची, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी. ग्रामीणों ने भी इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और शिवेंदु की उपलब्धि पर खुशी जताई.

Also Read: आर्थिक तंगी के बीच सेल्फ स्टडी कर गया जी के बबलू बने राजस्व पदाधिकारी, पिता करते हैं गार्ड की नौकरी, जानें संघर्ष की कहानी

चाचा ने बताया मेहनत और अनुशासन का परिणाम

शिवेंदु हर्ष के चाचा और भजन गायक पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पम-पम जी ने कहा कि यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और मजबूत संकल्प का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शिवेंदु ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

शिवेंदु हर्ष की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिलेगी. डीएसपी पद के लिए चयनित होने के बाद शिवेंदु हर्ष जल्द ही प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल होंगे. परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

Also Read: साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, गया जी और औरंगाबाद से 7 ठग गिरफ्तार, एटीएम-सिम कार्ड बरामद, ऐसे लगाते थे चूना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Published by: Sakshi kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >