मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औरा गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक कार्तिक कुमार की हत्या के मामले में मृतक के चाचा सुरेश यादव सहित सात लोगों को आरोपित बनाया गया है.
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद मृतक के चचेरे भाई डब्ल्यू कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेश यादव सहित अन्य फिलहाल फरार हैं.
थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि सात लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिसमें से फिलहाल डब्ल्यू कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है. अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
खेत की मेड़ को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष
उल्लेखनीय है कि औरा गांव में खेत की मेड़ को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद में कार्तिक कुमार की गंभीर रूप से पिटाई कर दी गई थी, जिसकी रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
