रामाश्रम सत्संग, मथुरा उपकेंद्र-गया द्वारा निगमा मोनास्टरी में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित अध्यात्मिक सत्संग समारोह का शुभारंभ हुआ. रामाश्रम सत्संग मथुरा के सानिध्य में आचार्य डॉ ऋषि कुमार मुकुल के नेतृत्व में भजन, प्रवचन व ध्यान के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, डेहरी ऑन सोन के आर्चाय रतन लाल शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे. बुधवार को पहली बैठक सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और तीसरी व अंतिम बैठक शाम सात बजे से नौ बजे तक होगी.
प्रवचन और श्रद्धालुओं की उपस्थिति
इसमें आचार्य डॉ ऋषि कुमार मुकुल अपने प्रवचन में गुरु पूर्णिमा व गुरु की महिमा को विस्तार से बताया. इसमें शामिल सत्संगियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था निगमा मोनास्टरी में ही किया गया है. कार्यक्रम में मगध प्रमंडल व राज्य के अन्य जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आये हैं.
समारोह को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण, निशु, रूबी, विनोद कुमार, छोटू प्रसाद, मनोज कुमार, परशुराम तिवारी, लवकुश, कामता प्रसाद, ए पी वर्मा, विनिता वर्मा, रमेश वर्मा, रीता श्रीवास्तव, डी एस वघेल, अरविंद कुमार, दीपक जोशी, अनिल सिन्हा, दीप कुमारी, नितू कुमारी सिन्हा, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, आनंद स्वरूप करण, अजय सिंह, पप्पू सिंह, बी बी सिंह, अशोक कुमार, अनिरुद्ध सिंह, शंकर उपाध्याय, मिडिया प्रभारी निकिल कुमार सहित अन्य का योगदान रहा.
