बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, लोगों ने रिवर साइड रोड जाम कर जताया आक्रोश, तलाश में जुटी SDRF की टीम

बोधगया के नेवतापुर गांव के पास निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक के डूबने से हड़कंप मच गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोधगया-गया रिवर साइड रोड को जाम कर दिया. SDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी है.

Bodh Gaya Drowning Incident : बोधगया के नेवतापुर गांव के सामने निरंजना नदी में शनिवार की दोपहर नेवतापुर गांव के वीरेंद्र मांझी के डूबने के बाद लोगों ने बोधगया-गया रिवर साइड रोड को जाम कर दिया. लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम रखा.

इस दौरान नदी में डूबे युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंची और युवक को ढूंढना शुरू किया. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 18 वर्षीय वीरेंद्र मांझी अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था.

परिजनों को समझाती पुलिस

इसी दौरान पिछले दिनों नदी से हुए बालू उठाव के कारण बने बड़े गड्ढे के दलदल में वह फंस गया और पानी से बाहर नहीं निकला. इसके बाद उसके साथ रहे तीनों दोस्त वहां से भाग खड़े हुए. उन्होंने इसकी जानकारी भी उसके घर वालों को नहीं दी.

बचाव प्रयास और ग्रामीणों का सड़क जाम

कुछ देर के बाद किसी तरह नेवतापुर महादलित टोला के लोगों को इस बात का पता चला और उसके बाद ललन मांझी सहित अन्य कई लोग उसे निकालने के लिए पानी में उतरे. हालांकि, इस दौरान ललन मांझी भी उस दलदल में डूबने लगे तब मौजूद महिलाओं ने अपनी साड़ी खोलकर फेंका और ललन मांझी को पानी से बाहर निकाला जा सका.

निरंजना नदी में युवक के डूबने के बाद लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी

लेकिन, वीरेंद्र मांझी का पता नहीं चला. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारी दलबल के साथ सड़क जाम हटाने में जुटे रहे. उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

अंत में लगभग चार बजे लोगों के समझाने-बुझाने पर वीरेंद्र मांझी की मां व उसकी बहन को यह यकीन दिलाया गया कि गोताखोरों की टीम पानी से उसे निकालने में जुटी है. उसके बाद सड़क जाम हटा.

रोते-बिलखते परिजन

सड़क जाम से यातायात बाधित और आगजनी

सड़क जाम के दौरान लोगों ने सड़क पर टायर व अन्य सामग्री रखकर आगजनी भी की. इस कारण गया-बोधगया रिवर साइड रोड में गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. देशी-विदेशी श्रद्धालु सहित अन्य इसमें फंसे रहे. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम वीरेंद्र मांझी को ढूंढने में जुटी है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

पूर्व की घटनाएं और प्रशासनिक चिंता

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी हथियार गांव के सामने एक युवक की गड्ढे में बने दलदल में फंसने से मौत हो गई थी. पिछले वर्ष भी इस तरह की कई घटनाएं घट चुकी हैं. आने वाले दिनों में भी इस तरह की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >