Gaya News : बोधगया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शेखवारा में बुधवार को बाल संसद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अनामिका ने विजयी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और कागज की गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही सभी निर्वाचित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
चुनावी प्रक्रिया के बाद बच्चों ने ली शपथ
विद्यालय में 31 जुलाई को संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का चुनाव कराया गया था. पांच अगस्त को चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई. इस दौरान धर्मवीर कुमार शर्मा ने बच्चों को बाल संसद के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.
PHOTOS : विष्णुपद मंदिर से फल्गु नदी तक, तस्वीरों में देखिए गया जी की आध्यात्मिक पहचान
इन बच्चों को मिली अहम जिम्मेदारी
बाल संसद चुनाव में नेहा कुमारी प्रधानमंत्री, अंजली कुमारी उप प्रधानमंत्री, सोनी कुमारी स्वास्थ्य मंत्री, शिवानी कुमारी शिक्षा मंत्री, सागर कुमार कानून मंत्री, अंशु कुमारी जल एवं पर्यावरण मंत्री तथा साहिल कुमार कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री निर्वाचित हुए.
लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ रहे विद्यार्थी
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है. कार्यक्रम में कुमारी कल्पना प्रसाद, प्रिंस चौधरी, शुभम कुमार, हरेंद्र प्रसाद, धर्मदेव, श्याम कुमार, रोहित डिगवाल, रामानंद पासवान, सतीश कुमार, द्वारिक दास, रीना कुमारी, स्वीटी कुमारी, रीता कुमारी, अनीता कुमारी, सोनम कुमारी, भारती कुमारी, दीपिका कुमारी, मंजू कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
