बोधगया. चेरकी थाना की पुलिस ने मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डुमरी गांव में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को पकड़ा.
चार आरोपित पुलिस की गिरफ्त में
थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकेश यादव, लालू यादव, चाणरिक यादव और पूनम देवी के रूप में हुई है. सभी डुमरी गांव के रहने वाले बताए गये हैं. पुलिस ने मामले में आरोपितों से पूछताछ की है.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
