गया जी : डुमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निवर्तमान बीडीओ राजू कुमार को उनके सफल कार्यकाल के लिए विदाई दी गयी. नवपदस्थापित बीडीओ पंकज कुमार का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया.
समारोह में वक्ताओं ने राजू कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके बेहतर प्रशासनिक कार्यों और जनहित में किये गये प्रयासों की प्रशंसा की. साथ ही नये बीडीओ पंकज कुमार का स्वागत करते हुए उनसे विकास योजनाओं को गति देने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जतायी.
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आशा देवी, जिला पार्षद रविंद्र राम, सीओ संजय कुमार,समाजसेवी पवन चंद्रवंशी, पूर्व प्रमुख संतोष गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह, समिति सदस्य राजन पासवान, डॉ कैलाश, सुजीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा.
