बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा की हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी गया जी (पूर्वी) के खिजरसराय दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक स्थानीय शिवाला परिसर में संपन्न हुई.

खिजरसराय. भारतीय जनता पार्टी गया जी (पूर्वी) के खिजरसराय दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक स्थानीय शिवाला परिसर में संपन्न हुई. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए बूथ सशक्तीकरण विषय पर मंडल अध्यक्ष दया शंकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कुमार ने बूथ मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. संगठन महामंत्री अशोक शर्मा ने आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की. बैठक का संचालन पंकज कुमार दांगी व धन्यवाद ज्ञापन अभय पांडेय ने किया. कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रही. मौके पर उपाध्यक्ष विकास रंजन, मनोज महतो, मुन्नी देवी, बलवंत सिंह, मंत्री अंजनी देवी, अनुराग मोहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीरंज कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिपिन कुमार, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजीत मांझी, मीडिया प्रभारी मुनमुन कुमार के साथ सभी पंचायतों के अध्यक्ष, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >