गया शहर में भागलपुर के युवक की बाइक की चोरी

भागलपुर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के पचगछिया बाजार के रहनेवाले मनटून प्रसाद साह की बाइक की चोरी गया शहर कर लेने का मामला सामने आया है.

गया. भागलपुर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के पचगछिया बाजार के रहनेवाले मनटून प्रसाद साह की बाइक की चोरी गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस से होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित मनटून प्रसाद साह के बयान पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित ने कोतवाली थाने के दारोगा को बताया है कि वह 24 फरवरी को प्रयागराज जाने के लिए घर से बाइक से निकले थे. लेकिन, शाम हो जाने के कारण वह गया शहर में गेस्ट हाउस में ठहर गये. गेस्ट हाउस संचालक के निर्देशानुसार अपनी बाइक को पार्किंग में लगा दिया था. लेकिन, चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली. इधर, कोतवाली थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >