भुसुंडा के पास मारपीट कर छीन ली बाइक

गया न्यूज : भुसुंडा के समीप बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

गया न्यूज : भुसुंडा के समीप बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा के समीप रविवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीन ली है. इधर, जख्मी युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने कराया. जख्मी युवक की पहचान अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टउसी गांव के रहनेवाले बिगन दास के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई. गोलू वर्तमान में भुसुंडा बालापर मुहल्ले में अपने मामा-नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा है. उसने आवेदन देकर स्थानीय पुलिस को बताया कि उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने घात लगाकर हमला किया और बाइक लेकर भाग गये. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >