ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत, बहन जख्मी

गया न्यूज : गोह मार्ग पर रानी बिगहा के पास हुई घटना

गया न्यूज : गोह मार्ग पर रानी बिगहा के पास हुई घटना

पंचानपुर.

गोह मार्ग पर रानी बिगहा के पास तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक के धक्के से बाइक चालक के भाई की मौत हो गयी. बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान टिकारी प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप अपनी बहन अंशु कुमारी के साथ बाइक से घर महमदपुर लौट रहा था. इस दौरान रानी बिगहा के समीप संदीप की बाइक में टक्कर पीछे की ओर ट्रक से हो गयी. ट्रक की चपेट में आये संदीप की मौत मौके पर हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल अंशु को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. अंशु की गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. घटना की सूचना पाकर पंचानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मृतक संदीप ठाकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >