Bihar Train Accident: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस, पटना-गया रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश

Bihar Train Accident: अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी में बिछाये गये सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर को उठाकर रेल लाइन पर रख दिया गया था. लेकिन, ड्राइवर ने उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका.

Bihar Train Accident, रोहित कुमार, गया: गाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन पटना-गया रेलखंड स्थित बेलागंज-नेयामतपुर रेलवे स्टेशन के बीच पल संख्या 75/05 के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. हालांकि, रेलवे लाइन पर रखी स्लीपर से ट्रेन का इंजन टकरा गयी.लेकिन, हताहत होने की सूचना नहीं है.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका

इस संबंध में जहानाबाद रेल थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 12:16 पर यह घटना घटी है. उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा रेल पटरी में बिछाये गये सीमेंट ब्लॉक्स स्लीपर को उठाकर रेल लाइन पर रख दिया गया था. लेकिन, ड्राइवर ने उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका.लेकिन,ट्रेन रुकते-रुकते इंजन स्लीपर में जा टकरायी.

अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस दौरान रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पटरी से स्लीपर हटाकर रेल परिचालन शुरू कराया गया. इस दौरान अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज स्थानीय थाना बेलागंज में की गयी है. इधर,घटना की छानबीन करते हुए रेल पुलिस के टीम भी लगातार छापेमारी कर रही है.बताया जाता है कि कुछ बदमाशों द्वारा स्लीपर को रेलवे लाइन से उठाकर रेल पटरी पर रख दिया गया था. लेकिन,रेलवे ड्राइवर की सूझबूझ के कारण यह हादसा होने से टल गयी है. थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि ट्रेन को रवाना करते हुए इस मामले से जुड़े लोगों को पकड़ने की छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

Bihar Weather: विजयादशमी के दिन बारिश होगी या नहीं? IMD ने कर दिया साफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >