फतुहा में बनेगा 495 करोड़ का आधुनिक रेल डिपो, 22 स्टेशनों का होगा विकास

Bihar Railway Development: बिहार में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है. गया रूट के लिए नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स और फतुहा में आधुनिक डिपो बनाने की योजना पर काम शुरू होने वाला है.

Bihar Railway Development: बिहार में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्लान पर काम शुरू हो गया है. गया रूट की ट्रेनों के रखरखाव को मजबूत करने के लिए अब बिहारशरीफ या शेखपुरा में नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी चल रही है. इसके अलावा फतुहा में करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से एक मॉडर्न कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है.

क्या बोले दानापुर के डीआरएम

दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले समय में कई नई परियोजनाएं शुरू होंगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 22 स्टेशनों को 513 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

क्या है योजना

रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से झाझा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना है. मोकामा में गंगा नदी पर बन रहा डबल रेल पुल जून तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए कई नए कदम भी उठाए गए हैं. अस्थावां से सरसा जमालपुर के बीच नई रेल लाइन तैयार हो गई है. इससे बिहारशरीफ-शेखपुरा रूट पर ट्रेन चलने लगी है. इसके अलावा 518 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और 2262 अतिरिक्त कोच जोड़े गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेलवे की कमाई बढ़ी

इस दौरान 52 नई ट्रेनें भी शुरू हुईं. इनमें नमो भारत, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. 77 स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया है. पटना-बक्सर और दानापुर-झाझा के बीच चल रही पेंडुलम पैसेंजर ट्रेनें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. कमाई के मामले में भी दानापुर मंडल ने अच्छा प्रदर्शन किया है. साल 2025-26 में मंडल ने 2362 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती करते हुए लाखों यात्रियों से जुर्माना वसूला गया. इसके साथ ही स्टेशनों पर लिफ्ट-एस्केलेटर, बेहतर सफाई, हरियाली और सोलर एनर्जी जैसी सुविधाओं पर भी काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अमृतसर से बरौनी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सिवान और छपरा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >