गया जी : बिहार गृह रक्षा वाहिनी अधिनायक परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, मात्र 2,913 परीक्षार्थी हुए शामिल

Gaya Ji Adhinayak Examination 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिनायक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा गया के 12 केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें 49.14 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए.

Gaya Ji Adhinayak Examination 2026 : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को गया जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई.गया के 12 केंद्रों पर 49.14 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शा

)जिले में बनाए गए थे कुल 12 परीक्षा केंद्र

इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए गया जिलेभर में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए.

5,928 अभ्यर्थियों के बैठने की थी व्यवस्था

तय की गई व्यवस्था के अनुसार, इन सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,928 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई थी. आयोग की ओर से परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं.

2,913 अभ्यर्थी हुए उपस्थित और 3,015 रहे अनुपस्थित

बुधवार को आयोजित इस परीक्षा में कुल 2,913 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो सके, जबकि 3,015 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति का आंकड़ा लगभग आधा रहा.

एसएसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

महावीर इंटर कॉलेज में थी सबसे अधिक अभ्यर्थियों की संख्या

विभिन्न केंद्रों में से सबसे अधिक 600 अभ्यर्थियों का आवंटन महावीर इंटर कॉलेज, स्वराजपुरी रोड परीक्षा केंद्र पर किया गया था. इस केंद्र पर 318 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 282 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए.

इन प्रमुख स्कूलों में भी आयोजित हुई थी परीक्षा

महावीर इंटर कॉलेज के अलावा टी मॉडल इंटर स्कूल, प्लस टू हरिदास सेमिनरी, प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल बोधगया, प्लस टू हाई स्कूल रसलपुर, प्लस टू हाई स्कूल चंदौती और प्लस टू हाई स्कूल बोधगया में परीक्षा हुई.

शहर के अन्य केंद्रों पर भी कड़ी निगरानी में चली परीक्षा

इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल रमना रोड, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या मानपुर सहित जिले के सभी निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई.

Also Read : गया जी के आमस में जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >