बिहार में दिहाड़ी मजदूर को इनकम टैक्स ने भेजा 2 करोड़ का नोटिस, मजदूरी छोड़ कार्यालय का लगा रहा चक्कर

Bihar News: बिहार में एक मजदूर को आयकर विभाग ने 2 करोड़ का नोटिस भेजा है. मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. आईटी का नोटिस मिलने के बाद से मजदूर बहुत परेशान और सहमा हुआ है.

Bihar News: बिहार में एक मजदूर को आयकर विभाग ने 2 करोड़ का नोटिस भेजा है. मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद से हड़कंप मचा है. राज्य के गया जिले में रोज कमाने-खाने वाले मजदूर को आयकर विभाग ने दो करोड़ का नोटिस दिया है. आईटी की नोटिस मिलने के बाद से मजदूर बहुत परेशान और सहमा हुआ है. इस मजदूर को 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस मिला है जिससे लोग काफी आचंभित हैं.

2015 में 2 लाख रुपया किया था फिक्स

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम मोहल्ले का है. जिस मजदूर के पास नोटिस आया है उसका नाम राजीव कुमार वर्मा बताया जा रहा है. राजीव वर्मा का कहना है कि 2015 में शहर के कॉरपोरेशन बैंक में 2 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट कराया था. लेकिन मैच्योरिटी के पहले ही अगस्त 2016 में जरूरत पड़ी तो रुपये निकाल लिए.

बाद में मजदूरी करने लगा. इस बीच अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेज दिया है. नोटिस में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट का रिटर्न फाइल नहीं किया गया है. टैक्स की राशि भी अभी तक जमा नहीं की गई है.

Also Read: मुजफ्फरपुर में बड़ा कांड ! चिल्लाते रह गए बेबस पिता, घर के दरवाजे से बेटी को उठा ले गए बदमाश

आयकर विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

आयकर विभाग के अधिकारी का कहना है कि बैंक की ओर से राशि का आंकड़ा गलत लोड हो जाने के कारण दो लाख दो करोड़ में बदल गया होगा. ऐसा नहीं होगा तो फिर दो करोड़ का मामला सही हो सकता है. नोटिस मिलने के बाद राजीव वर्मा को आयकर विभाग कार्यालय से संपर्क करना चाहिए था. बताया कि अब उन्हें पटना आयकर विभाग के कार्यालय में नोटिस के विरुद्ध अपील में जाना होगा. उसके बाद अपना बैंक ट्रांजेक्शन दिखाना होगा. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकती है. अगर ट्रांजेक्शन में दो करोड़ नहीं दिखाया तो मामला शून्य हो जाएगा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >