Bihar News: गया में सूमो और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक की टंकी में ब्लास्ट, दो की मौत

Bihar News: गया के अतरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bihar News: गया के अतरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तेज रफ्तार सूमो विक्टा और बाइक में टक्कर होने की वजह से हुई है. मृतक की पहचान पाली गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और बंधु बिगहा गांव के 20 वर्षीय युवक अमरजीत कुमार के रूप में की गई है.

हादसे में एक युवक घायल

इस भीषण हादसे में पाली गांव निवासी अरुण चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई.

जोरदार टक्कर से बाइक की टंकी ब्लास्ट

स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार सूमो और बाइक में जोरदार टक्कर हुई. जिसकी वजह से बाइक सवार सड़क पर गिर गए. इसी बीच बाइक की टंकी भी फट गई. जिससे आग लगी और बाइक पर सवार तीनों युवक झुलस गए. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Also Read: बांका में कुल्हाड़ी से काटकर वृद्ध की हत्या, रात में सोने के दौरान उतारा मौत के घाट

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वाहन और उसके मालिक की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. इसके साथ ही सभी लोगों से अपील किया कि तेज रफ्तार वाहन न चलाएं, सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >