बिहार में धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं को लेकर कह दी ये बड़ी बातें, करेंगे 160 किमी की पदयात्रा, जानें मायने

Bihar News: बिहार के बोधगया में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों को काथा सुना रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने 160 किलोमीटर यात्रा करने की बात कही है. धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि हिंदुओं की बेटी-बहन पर अत्याचार नहीं हो.

Bihar News: बिहार के बोधगया में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों को काथा सुना रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने 160 किलोमीटर यात्रा करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि नककटों ने वैष्णव धर्म को बर्बाद करने के लिए तिरूपति महाराज के प्रसाद में मछली तेल मिला दिया. देश में अब शांति नहीं बल्कि सनातनी क्रांति लाने की आवश्यकता है. इससे देश से जात-पात छुआछूत का भेदभाव मिटेगा.

धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि हिंदुओं की बेटी-बहन पर अत्याचार नहीं हो. पाल घर जैसा कांड दुबारा देखने को नहीं मिले. देश में रामायण नहीं जलाई जाए. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जैसा व्यवहार हुआ, वैसा भारत में नहीं हो. बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की पद यात्रा 21 से लेकर 29 नवंबर तक 160 किलोमीटर की होगी. इस दौरान वे गांव-गांव तक जायेंगे. सबको गले लगाएंगे.

Also Read: झारखंड के CM हेमंत सोरेन आएंगे बिहार, पप्पू यादव के पिता के निधन पर आयोजित सभा में होंगे शामिल

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- 56 हजार की पर्ची तो बहुत छोटी रकम

धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान कराने और उन्हें भागवत कथा सुनाने के लिए गया के बोधगया से 5 किलोमीटर दूर सम्बोधि रिट्रीट में रुके हैं. आज उनके कथा का दूसरा दिन है. उन्होंने बीती रात अपने भक्तों को कथा भी सुनाई. पर्ची कटवाने वाले भक्तों की एंट्री पर अपनी सफाई भी दी. कहा कि 56 हजार की पर्ची तो बहुत छोटी रकम है.

56 लाख की होती तो हम कुछ सोचते भी. लोगों के बीच अफवाह फैलाने का काम किया जा रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे लिए सभी भक्त समान हैं. यह अलग बात है कि यहां आने वाले भक्तों के लिए अलग व्यवस्था की गई है. जिसमें काफी खर्च होता है और कोई मसला नहीं है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >