गया में 10 जून को बिहार राज्य किसान सभा का महापंचायत, प्रतिनिधियों ने जारी किया पोस्टर

Gaya Ji News: गया के हादी हाशमी हाई स्कूल में आगामी 10 जून को बिहार राज्य किसान सभा की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में गया समेत औरंगाबाद, जहानाबाद, आरा, बक्सर और रोहतास सहित कई जिलों के किसान जुटेंगे.

Gaya Ji News (गया से नीरज कुमार की रिपोर्ट) :
बिहार राज्य किसान सभा के देखरेख में आगामी 10 जून को स्थानीय हादी हाशमी हाई स्कूल के मैदान में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है. इस बड़े कार्यक्रम में गया के अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, आरा, बक्सर, रोहतास सहित बिहार के दर्जनों जिलों के किसान अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शामिल होंगे. इस महापंचायत को सफल बनाने और व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किसान सभा के प्रतिनिधियों द्वारा गुरुवार को कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद समेत कई दिग्गज नेता करेंगे संबोधित

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस किसान महापंचायत को देश और राज्य के कई बड़े किसान नेता संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीर सागर, महासचिव आर वेंकैया, सांसद पी संदोष कुमार, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर, बिहार किसान सभा के अध्यक्ष सीता राम शर्मा और महासचिव रामचंद्र महतो शामिल हैं. ये सभी नेता किसानों की वर्तमान स्थिति, कृषि नीतियों और भावी रणनीतियों पर अपनी बात रखेंगे.

मनी भूषण भवन जिला कार्यालय से पोस्टर किया गया लॉन्च

महापंचायत की तैयारियों को लेकर मनी भूषण भवन स्थित जिला कार्यालय से पोस्टर जारी किया गया. पोस्टर लॉन्चिंग के इस मौके पर किसान सभा बिहार के अध्यक्ष सीता राम शर्मा के साथ बिहार राज्य किसान सभा के वरिष्ठ नेता सीता राम यादव, सचिव दयानंद वर्मा, मो याहिया, राम जगन गिरी, विजय कुमार पान, मनी कुमार और अख्तर हुसैन अकेला सहित कई मुख्य प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के किसानों से इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.

Also Read: दादा की आंखों के सामने डूब गया मासूम पोता, चीख-पुकार के बीच नहीं बच सकी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >