Bihar Expressway: बिहार के इस जिले में बन रहे फोरलेन एक्सप्रेस-वे की जानिए एक-एक डिटेल, 5 जगह देने होंगे टोल टैक्स

Bihar Expressway: बिहार के लोगों को एक और फोरलेन एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. उम्मीद है कि, अगले साल यानी कि 2026 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा. आमस से दरभंगा तक बनने वाले फोरलेन एक्सप्रेस-वे की गया जिले में कुल लंबाई 55 किलोमीटर की होगी.

Bihar Expressway: बिहार के कई जिलों में सड़क, पुल-पुलियों के अलावा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि, अगले साल यानी कि, 2026 में लोगों के लिए शुरू भी हो जाएगा. दरअसल, भारतमाला योजना के तहत आमस से दरभंगा तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा. गयाजी में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 55 किलोमीटर होगी. यह एक्सप्रेस-वे आमस से शुरू होकर गयाजी के मखदुमपुर के पास शिवरामपुर गांव के पास जहानाबाद जिले में प्रवेश करेगा.

भूमि अधिग्रहण का हुआ काम

वहीं, गयाजी में एक्सप्रेस-वे को लेकर बताया जा रहा है कि, इसके निर्माण के लिए 60 मीटर चौड़ाई में भूमि का अधिग्रहण किया गया है. जिसमें से 27 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनेगा. तो वहीं, इस एक्सप्रेस-वे में वाहन परिचालन के लिए 10-10 मीटर चौड़ाई में दो-दो लेन का निर्माण किया जाएगा. खबर की माने तो, जमीन से यह एक्सप्रेस वे दो मीटर से सात मीटर के करीब ऊंचा रहेगा. गयाजी में तीन बड़ी नदियों पर तीन प्रमुख पुलों को मिलाकर 159 पुल का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा ग्रामीणों के आवागमन के लिए सहूलियत भी दी जाएगी. दरअसल, पुलों के नीचे अंडरपास बनाए जायेंगे. इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा.

इस तरह होगा एंट्री और एग्जिट

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि, गयाजी में आमस से शिवरामपुर के बीच 55 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों का प्रवेश और निकलने के लिए आमस में एनएच-19 से होगा. इधर, गुरारु प्रखंड में मथुरापुर-गुरारु स्टेट हाईवे 69 पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है जो, रानीबाजार से और गुरारु-परैया सड़क में बन रहे रेल ओवर ब्रिज के पास आजाद विगहा से होगा. इसे साथ ही टिकारी प्रखंड में पंचानपुर-गया एसएच पर बन रहे फ्लाईओवर के पास नेपा फतेहपुर से और बेलागंज प्रखंड में बेलागंज-पटना एनएच 22 पर बन रहे फ्लाई ओवर के पास खनेटा से होगा.

5 जगहों पर टोल टैक्स

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि, करीब 5 जगह पर टोल टैक्स वसूले जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, आमस में वाहन के एंट्री के बाद 2.400 किलोमीटर अंदर मुख्य टाल प्लाजा बनेगा. इसके साथ ही मथुरापुर के रानीबाजार, गुरारु के आजाद विगहा, पंचानपुर के नेपा फतेहपुर, बेलागंज के खनेटा में स्लीप रोड पर रैंप टोल प्लाजा बनेगा. इस तरह से देखा जाए तो, नई सौगात मिलने वाली है. इसके साथ ही इस एक्सप्रेस-वे में तमाम तरह की सुविधाएं जैसे कि, सुंदरता के लिए पेड़-पौधे, आधुनिक एंटी ग्लेयर स्क्रीन, पूरी तरह लाइट की व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम समेत अन्य सभी सुविधाएं रहेंगे.

Also Read: Bihar Train News: श्रावणी मेला को लेकर इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा, जानिए टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >