Bihar Elections 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज बोधगया स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल महाबोधि महाविहार मंदिर पहुंचे. कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल भी उनके साथ मौजूद रहे.
मुख्य मंदिर के अंदर की पूजा अर्चना
इस दिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने मठ के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुख्य मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने यहां स्थित प्राचीन बोधि वृक्ष का दौरा किया, जिसके नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति की थी.
मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी ली
मिली जानकारी के अनुसार खड़गे सुबह करीब 8 आठ बजे बोधगया पहुंचे. मंदिर परिसर में स्थित बोधिवृक्ष के नीचे उन्होंने ध्यान भी लगाया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने महाबोधि सोसाइटी के प्रतिनिधियों और भिक्षुओं से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व की जानकारी हासिल की.
पवित्र स्थल पर आना मेरा सौभाग्य: खड़गे
इस दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं. अहिंसा, करुणा और समानता का उनका संदेश समाज को एकजुट रखने की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में बढ़ती असहिष्णुता और विभाजनकारी प्रवृत्तियों के बीच बुद्ध के सिद्धांतों को आत्मसात करना आवश्यक है.उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र स्थल की यात्रा करना एक आध्यात्मिक सौभाग्य है, जहां शांति, करुणा और ज्ञान का संदेश साकार हुआ है. मैं अपने साथ गहन शांति और नई प्रेरणा का अनुभव करता हूं. मैं भविष्य में इस पवित्र स्थल पर फिर से आने की इच्छा रखता हूं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना में होगी बैठक
खड़गे की यह यात्रा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार खड़गे बोधगया से पटना के लिए रवाना हुए, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.
इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 185 सीसीटीवी कैमरे से EVM-VVPAT की निगरानी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में जुटा चुनाव आयोग
