Bihar Crime News: गयाजी में पति-पत्नी की गला काटकर हत्या, आधी रात खेत में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar Crime News: गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां खलिहान में सो रहे वार्ड सदस्य और उनके पति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

फसल की सुरक्षा के लिए खलिहान में सोने गए थे पति-पत्नी

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय प्रदीप यादव और उनकी पत्नी 50 वर्षीय केशरी देवी के रूप में हुई है, जो गांव की वार्ड सदस्य भी थीं. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी फसल की सुरक्षा के लिए खलिहान में सोने गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दोनों की मौके पर ही हत्या कर दी.

खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक प्रदीप यादव ने अपने पुत्र को फोन नहीं किया, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता को कई बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तब वे बाजार की ओर पहुंचे. वहां बधार में जाकर देखा तो उनके माता-पिता दोनों के गले कटे हुए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हल्ला किया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस कई एंगल से मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, एएसपी शैलेन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष मोहन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आपसी रंजिश, भूमि विवाद या अन्य एंगल से मामले की गहन छानबीन कर रही है.

Also Read: Bihar Crime News: इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम पटना से गिरफ्तार, जमुई पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >