शराब जब्त कर रही पुलिस पर पथराव, अलीपुर थानाध्यक्ष समेत दो अफसर घायल
टिकारी-केसपा मुख्य मार्ग पर मिश्र बिगहा तालाब के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त कर रही पुलिस टीम पर शनिवार देर शाम ग्रामीणों और उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से भीषण हमला कर दिया.
शराब जब्त कर रही पुलिस पर पथराव, अलीपुर थानाध्यक्ष समेत दो अफसर घायल
टिकारी. टिकारी-केसपा मुख्य मार्ग पर मिश्र बिगहा तालाब के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त कर रही पुलिस टीम पर शनिवार देर शाम ग्रामीणों और उपद्रवियों ने ईंट-पत्थरों से भीषण हमला कर दिया. इस हमले में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यम और टिकारी थाने के एसआइ सुनील कुमार घायल हो गये, जबकि पुलिस की गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिये गये.ईंट के
नीचे शराब, भागने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के डल्ले में ईंट के नीचे छिपाकर शराब की खेप अलीपुर मार्ग की ओर ले जायी जा रही है. सूचना का सत्यापन कर पुलिस ने अलीपुर-केसपा मोड़ के पास से वाहन का पीछा करना शुरू किया. जगदीशपुर से आगे तालाब के पास जब पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की, तो चालक घबरा गया. पुलिस को देखते ही वह चलते वाहन से कूदकर फरार हो गया. चालक के कूदते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे गेहूं के खेत में पलट गया.
शराब बचाने के लिए पुलिस से भिड़ी भीड़
टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जब खेत में गिरे ट्रैक्टर से शराब बरामद कर रही थी, तभी माफियाओं की शह पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये. उपद्रवी इस बात पर अड़ गये कि वे पुलिस को शराब नहीं ले जाने देंगे. पुलिस ने शुरू में उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम और राहगीरों पर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को मजबूरी में बल प्रयोग करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और हालात को नियंत्रित किया. मौके पर पहुंचे डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने घटना का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.