बिहार के दो जिलों में शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bihar Bulldozer Action: गया और सुपौल जिलों में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. वजीरगंज और तुरकौलिया बाजार में सड़क के दोनों किनारों से अवैध निर्माण हटाए गए. बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मदद से सड़क जाम को दूर किया गया.

Bihar Bulldozer Action: बिहार के गया और सुपौल जिलों में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की. गया जिले के वजीरगंज बाजार में सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाया गया. अंचलाधिकारी (CO) प्रकाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, क्योंकि अतिक्रमण के कारण बाजार में भारी जाम की समस्या बनी हुई थी.

पहले दी गई सूचना

कार्रवाई से पहले पूरे बाजार में सूचना दी गई थी, जिसके बाद कई लोगों ने खुद ही अपनी दुकानें और ठेले हटा लिए. कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाना पड़ा. प्रशासन ने साफ कहा है कि जब तक बाजार पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई से कुछ बेरोजगार लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुपौल में भी गरजा बुलडोजर

सुपौल जिले के तुरकौलिया बाजार में भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान घर, दुकान और पक्के मकानों के अतिक्रमित हिस्से तोड़े गए. अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मापी के बाद लोगों को 28 दिसंबर तक खुद से अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था.

तय समय बीतने के बाद 29 दिसंबर से कार्रवाई शुरू की गई. कई लोगों ने नुकसान कम करने के लिए पहले ही अपने घर और दुकान खुद तुड़वा दिए थे. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे. प्रशासन ने कहा कि बाजार और सड़कें पूरी तरह साफ होने तक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, TRE-4 से जल्द होगी बड़ी बहाली, जानिए पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >