भारतमाला परियोजना : 19 और 20 जुलाई को 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, जेई ने उपभोक्ताओं से की पहले काम निपटाने की अपील

भारतमाला परियोजना के तहत 132 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग के कारण 19 एवं 20 जुलाई 2026 को मेन एवं पाई बिगहा के बिजली आपूर्ति में 4 घंटे का व्यवधान होगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय से पहले पूरा करने का आग्रह किया है.

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 132 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किये जाने के कारण 19 एवं 20 जुलाई 2026 को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र मेन एवं पाई बिगहा से होने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी.

इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. कनिष्ठ अभियंता कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में भारतमाला परियोजना से जुड़े कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जायेगी. हालांकि, मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार समय में आंशिक परिवर्तन भी संभव है. उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित आवश्यक घरेलू, व्यावसायिक एवं कृषि कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

साथ ही, लोगों से सहयोग बनाये रखने की भी अपील की गयी है. विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >