दखनेर में भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा पर हुआ भंडारा

प्रखंड मुख्यालय से गुजरे गया-रफीगंज स्थित दखनेर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा की गयी.

परैया. प्रखंड मुख्यालय से गुजरे गया-रफीगंज स्थित दखनेर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की प्राणप्रतिष्ठा की गयी. प्राणप्रतिष्ठा के उपरांत बुधवार रात शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव पार्वती सहित बाराती में भूत, पिशाच, नंदी आदि की झांकी निकाली गयी. लोकगायक चंदन पांडेय ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर भोजपुरी भक्ति गीतों से भक्तिमय माहौल बनाया. जिस पर आधी रात तक बारातियों ने जमकर नृत्य किया. सड़क से गुजरने वाले यात्रियों ने भी जमकर कार्यक्रम का आनंद उठाया. जिसका आनंद उपस्थित श्रद्धालुओं ने उठाया. आयोजक विमलेश शर्मा ने बताया कि अनुष्ठान के समापन पर भव्य भंडारा किया गया. इसमें दस हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. अष्ट्याम, प्राणप्रतिष्ठा से भंडारे को सफल बनाने में ग्रामीण राजेश पांडेय, सत्येंद्र सिंह, विजय साव, कृष्णा ठाकुर, विनोद चौधरी, शंभू चौधरी, अरुण कुमार, महेंद्र कुमार व मनीष कुमार आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >