ट्रैफिक व्यवस्था व वाहनों की पार्किंग के प्रति रहें गंभीर : डीएम

पितृपक्ष मेला़ यातायात को सुगम बनाने के लिए डीएम ने बैठक में दिये दिशा-निर्देश

पितृपक्ष मेला़ यातायात को सुगम बनाने के लिए डीएम ने बैठक में दिये दिशा-निर्देश

रिंग बस सर्विस के परिचालन के संबंध में रूट चार्ट तैयार

मुख्य संवाददाता, गया जी.

छह सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को गया जी में वाहन पड़ाव में कोई समस्या नहीं हो, इसको लेकर गुरुवार को डीएम शशांक शुभंकर ने समाहरणालय के सभागार में एडीएम पारितोष कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मौजूदगी में कई विभाग के अधिकारियों के साथ यातायात व परिवहन व्यवस्था को लेकर बैठक की. डीएम ने डीटीओ राजेश कुमार को निर्देश दिया कि बारिश का पानी कम होते ही सभी पार्किंग स्थलों को जिला खनन पदाधिकारी के माध्यम से मोरम डाल कर समतल कराएं, ताकि पार्किंग में कोई समस्याएं नहीं आ सके.

डीटीओ ने बताया कि इस वर्ष 13 स्थानों पर छोटे वाहनों के लिए पड़ाव स्थल व पार्किंग स्थल चिह्नित किये गये हैं. इनमें पुराना संवाद सदन गेवालबिगहा, प्रेतशिला के पहाड़तली किसान कॉलेज के मैदान, केंदुई सूर्य मंदिर परिसर, आइटीआइ कॉलेज मैंदान, रेलवे स्टेशन कैंपस, पंचायती अखाड़ा रेलवे अंडर पास के सटे पूर्व क्षेत्र में, कोरला हॉस्पिटल, सीताकुंड के पास, पंचदेव धाम, रामशिला मोड़ के पास, पुल निर्माण निगम कार्यालय मैदान, बोधगया नोड वन, हरिदास सेमिनरी विद्यालय व धर्मारण्य वेदी के पास मैदान में छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रखी जायेगी.

बड़े वाहनों की पार्किंग

डीटीओ ने बताया कि सिकड़िया मोड़ बस स्टैंड, गया कॉलेज खेल परिसर, केंदुई सूर्य मंदिर पास, आइटीआइ कैंपस, भुसुंडा मैदान, पुल निर्माण कार्यालय मैदान, बोधगया नोड वन, हरिदास सेमिनरी स्कूल मैदान, धर्मारण्य वेदी के पास बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रखी जायेगी. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए आकलन करें. साथ कि उपरोक्त पार्किंग स्थलों को समतलीकरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त और कह���ं पार्किंग एरिया बनाना है, तो इसके लिए अभी से ही निरीक्षण करते हुए अवगत कराएं. डीएम के निर्देश के आलोक में डीटीओ की ओर से टूर एंड ट्रेवल्स व ऑटो एसोसिएशन के साथ बैठक के पश्चात रूट वार भाड़ा निर्धारण करा दिया गया है. कौन सा रूट एकल मार्ग रहेगा, कौन सा रूट नो इंट्री रहेगा, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. रिंग बस सर्विस के परिचालन के संबंध में रूट चार्ट तैयार किया गया है, जो खटकाचक-घुघड़ीटांड-सिटी पब्लिक स्कूल-रामशिला-प्रेतशिला-हनुमान चौक- मेडिकल कॉलेज अंडर पास-बोधगया दोमोहन-गेट नंबर 05-बिपार्ड- खटका चक तक रहेगा. रिंग बस सर्विस प्रति व्यक्ति किराया का भी निर्धारण किया गया है, जो खटका चक से रामशिला तक 50 रुपये, रामशिला से प्रेतशिला तक 30 रुपये, प्रेतशिला से बोधगया भाया हनुमान चौक मेडिकल कॉलेज अंदर पास तक 60 रुपये, बोधगया दोमुहान से गेट नंबर पांच खटकाचक तक 25 रुपये किराया निर्धारित किया गया है.

विष्णु द्वार के पास लैंड स्लाइडिंग की आशंका

विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि विष्णुपद के समीप विष्णु द्वार के पास लैंड स्लाइडिंग को देखते हुए कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को तेजी से आरसीसी दीवार व लोहे की मजबूत जाली लगाने को कहा है, ताकि मिट्टी की स्लाइडिंग मुख्य सड़क पर नहीं आ सके. इसके अलावा लैंड स्लाइडिंग को रोकने के लिए अन्य उपाय जो भी किया जा सके, उसे तेजी से कराएं. खाद्य सामग्री की समीक्षा में यात्रियों को सस्ते कीमत पर शुद्ध एवं ताजा खाना उपलब्ध कराने के लिए प्लान तैयार कराने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएम ने कमेटी में शामिल किये गये बबन चंद्रवंशी ने भी पितृपक्ष मेले से संबंधित अपने विचार साझा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >