गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

BCECE Entrance Examination: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई-2026) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

BCECE Entrance Examination: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई-2026) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस वर्ष गया जिले से कुल 7402 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होकर अपने भविष्य की दिशा तय करने का प्रयास करेंगे.

पीसीवी और पीसीएम समूह की होगी परीक्षा

पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को पीसीवी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) तथा पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमैटिक्स) समूह के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है.

सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे केंद्राधीक्षक

जिला प्रशासन की ओर से सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है. उन्हें परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर गया कॉलेज को जिले का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां पीसीवी समूह के 1085 तथा पीसीएम समूह के 256 अभ्यर्थी सहित कुल 1341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. प्रशासन की ओर से इस केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई है.

इन शिक्षण संस्थानों को बनाया गया केंद्र

गया कॉलेज के अलावा अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, टी. मॉडल इंटर स्कूल, हरिदास सेमिनरी, महावीर इंटर कॉलेज, प्लस टू जिला स्कूल तथा राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय रमना सहित बोधगया और मानपुर के कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.

नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी

परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

Also Read: टिकारी में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >