गया. आरपीएफ की टीम ने मानपुर रेलवे स्टेशन स्थित दो और तीन प्लेटफॉर्म पर बुधवार की देर रात केन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान नीमचक बथानी प्रखंड के मई थाना क्षेत्र के रहनेवाले शंकर चौधरी के रूप में की गयी है. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान देखा गया कि एक युवक प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के दिल्ली छोर के तरफ तेजी से जाने लगा. शक होने पर पूछताछ की गयी. जांच के दौरान उसके बैग से 18 पीस केन बियर बरामद किया गया. जहां उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह आरपीएफ ओपी मानपुर द्वारा दिये गये लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
