पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर चोरी का मोबाइल बरामद, युवक गिरफ्तार

पितृपक्ष मेले को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा अभियान के दौरान एक युवक को चोरी के महंगे मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है. आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

आगामी पितृपक्ष मेले को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), CPDS, अपराध शाखा और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.

टीम ने गश्त के दौरान चोरी के एक एंड्रॉइड मोबाइल के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार को प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा छोर पर चेकिंग के दौरान की गई.

तलाशी और पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव के रहने वाले विक्रम साव के रूप में की गई है.

सुरक्षा बलों ने जब उसकी जामा तलाशी ली, तो उसके ट्राउजर की दाहिनी जेब से कंपनी का एक काला एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ. बरामद किया गया मोबाइल पूरी तरह लॉक था और उसमें कोई सिम कार्ड नहीं डाला गया था.

पूछताछ में युवक ने कबूला जुर्म

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी युवक विक्रम साव ने स्वीकार किया कि उसने गया रेलवे स्टेशन परिसर से ही किसी रेल यात्री का यह मोबाइल चोरी किया था. पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए इस एंड्रॉइड मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 19,000 (उन्नीस हजार) रुपये आंकी गई है.

जीआरपी में मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

आरपीएफ की ओर से दी गई प्राथमिकी के आधार पर जीआरपी (GRP) गया थाने में कांड संख्या 238/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) के तहत मामला पंजीकृृत करते हुए गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

रेलवे पुलिस का कहना है कि पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता बनाए रखने के लिए इस तरह के एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >