11 जुलाई को होगा बांके धाम श्रावणी मेला का उद्घाटन

बांकेबाजार प्रखंड के बांके धाम में इस वर्ष भी श्रावणी मेला की तैयारी टंडवा वन समिति द्वारा पारंपरिक ढंग से की जा रही है.

बांकेबाजार. बांकेबाजार प्रखंड के बांके धाम में इस वर्ष भी श्रावणी मेला की तैयारी टंडवा वन समिति द्वारा पारंपरिक ढंग से की जा रही है. समिति के अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि मेला का उद्घाटन 11 जुलाई को वन विभाग के अधिकारी करेंगे. पेयजल, लाइटिंग, साफ-सफाई, धर्मशाला और चिकित्सक की व्यवस्था की जा रही है, वहीं मनोरंजन के लिए झूले व अन्य साधन भी होंगे. हालांकि, मेला की तैयारियों में कई कार्य अब तक अधूरे हैं. मंदिर परिसर की रंगाई-पुताई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय व स्नानागृह निर्माण, मंदिर का सौंदर्यीकरण, टावर लाइट, सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसे वादे अधूरे हैं. आरओ यूनिट की जगह केवल नल का पानी उपलब्ध कराया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि टंडवा वन समिति और रेंजर प्रियंका श्यामल द्वारा किये गये वादे पूरे नहीं हुए और श्रद्धालुओं को पांच साल पुरानी रंगाई वाले मंदिर में ही जलाभिषेक करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >