गया जी : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस पार्टी अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में आंदोलन करने जा रही है. पार्टी ने मंदिर निर्माण में हुई पुरानी घोटालों और चंदा हेराफेरी का भी मुद्दा उठाया है. आंदोलन की शुरुआत बिहार के चार रामायण सर्किट से होगी.

विश्व के करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था व विश्वास का प्रतीक अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के जिम्मेदार श्रीराम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों, मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा करने वाले देश के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुप्पी तोड़ने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी विश्व के 119 करोड़ सनातनियों के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

यह जानकारी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रतिनिधि सह श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, युगल किशोर सिंह और विद्या शर्मा ने दी है.

पुराने घोटालों और चंदा हेराफेरी का उठाया मुद्दा

इन नेताओं ने कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा श्रीराम मंदिर शिलान्यास के समय 1991 में 800 करोड़ रुपये के चंदे की हेराफेरी की बात जब तत्कालीन वित्त विभाग के पदाधिकारी द्वारा उजागर की गई थी, तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह पर भारी दबाव बनाकर और समर्थन वापस लेने की मांग कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.

फिर जब श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो जमीन घोटाले की बातें सामने आने पर उसे भी दबा दिया गया. अब जब चढ़ावा चोरी की बातें सामने आई हैं, तो देशभर के सनातनियों में भारी उबाल है.

चार रामायण सर्किट से शुरू होगा चरणबद्ध आंदोलन

इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सनातनियों तथा आमजनों के सहयोग से बिहार के चारों रामायण सर्किट-जिसमें गया जी के सीताकुंड मंदिर, बक्सर के विश्वामित्र आश्रम, सीतामढ़ी के माता सीता मंदिर तथा दरभंगा के राजा जनक के स्थान शामिल हैं-से विशाल 'श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति' के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >