Gaya Ji News : गया जी जिले के भदवर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की गई.
हत्या के प्रयास मामले में था फरार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के रामदोहर गांव निवासी मधु यादव के रूप में हुई है. भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भदवर थाना कांड संख्या 62/26 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. घटना के बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था.
घर आने की सूचना पर हुई छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा.
