फतेहपुर. टनकुप्पा प्रखंड की गजाधरपुर पंचायत के एक युवक को कुछ बदमाशों ने जान मारने की नीयत से गुरुवार की रात फतेहपुर मोड़ से अपहरण की कोशिश की. उसे बाइक से रजौली की ओर ले जाने लगे. इसी दौरान युवक मौका देखकर बाबा होटल के पास बाइक से कूद कर भागने लगा. वहीं बदमाशों के द्वारा भी उसका पीछा किया. वहीं बाबा होटल के पास रहे कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ दिया. ग्रामीणों को देखकर बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गये. वहीं घटना की सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया. वहीं अपहृत युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवक को चोट लगी थी. इसलिए पहले उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया. फिलहाल उसके द्वारा घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
