मानपुर में मशीन लिफ्टिंग के विवाद में पहले क्रेन संचालक से थाना में हुआ समझौता, कुछ घंटे बाद ही पीड़ित पर हमला कर लूट

मानपुर में मशीन लिफ्टिंग के भुगतान विवाद में हुए समझौते के कुछ घंटे बाद ही एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ. पीड़ित ने फायरिंग, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मानपुर में मशीन लिफ्टिंग के भुगतान विवाद में हुए समझौते के कुछ घंटे बाद ही युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पलकिया गांव निवासी विकास कुमार ने मामले को लेकर शेरघाटी थाना में आवेदन देकर पांच नामजद समेत 20-25 लोगों पर फायरिंग, मारपीट, लूटपाट और वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है.

पीड़ित ने बताया क्या है मामला

थाने में की गई शिकायत के अनुसार 17 जुलाई को मानपुर के गेरे गांव में क्रेन से मशीन लिफ्टिंग के दौरान भुगतान को लेकर विवाद हुआ था. मामला मुफ्फसिल थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया और क्रेन संचालक द्वारा 25 हजार रुपये वापस भी किए गए. इसके बाद पीड़ित विकास कुमार अपने घर पलकिया लौट रहे थे.

उनका आरोप है कि रात करीब एक बजे शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित सूर्यमणि होटल के सामने जीटी रोड पर पहले से घात लगाए लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने के लिए फायरिंग की, पत्थरबाजी की और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने सोने की चेन, घड़ी, नकदी, पर्स और वाहन में रखे 50 हजार रुपये भी छीन ले गए तथा उनकी कार को भारी क्षति पहुंचाई. घायल विकास कुमार को उसके साथियों ने इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका मरहम पट्टी किया गया.

पीड़ित ने इस मामले को लेकर गोपालपुर निवासी चितरंजन सिंह उर्फ भोरी सिंह, सौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >