करेंट की चपेट में आने से सहायक शाखा डाकपाल की मौत

प्रखंड के पननिया डाकघर में कार्यरत सहायक शाखा डाकपाल अजय कुमार सिंह की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतक पननिया पंचायत अंतर्गत श्रीडीह गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है.

बांकेबाजार.

प्रखंड के पननिया डाकघर में कार्यरत सहायक शाखा डाकपाल अजय कुमार सिंह की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतक पननिया पंचायत अंतर्गत श्रीडीह गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजय कुमार सुबह अपने गांव के बधार स्थित खेत में धान रोपने के लिए मोटर पंप चला रहे थे. इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गये व झुलस गये. घटना के बाद खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा हुआ देखा है, तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ अशोक कुमार ने बताया कि अजय कुमार को परिजनों द्वारा अस्पताल में लाया गया, परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इधर, अस्पताल से जैसे ही मौत की खबर गांव में पहुंची बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेने लगे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >