गया जी के शेरघाटी में आशा चयन विवाद पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, जांच कर रिपोर्ट मांगी

Gaya ji News : चांपी पंचायत के वार्ड संख्या छह में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना आशा कार्यकर्ता का चयन कर लिया गया था.

शेरघाटी (गया जी) से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya ji News : शेरघाटी प्रखंड में आशा कार्यकर्ता के चयन को लेकर उठे विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. जिला स्वास्थ्य समिति, गया ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरघाटी को मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को एक दैनिक हिंदी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. प्रकाशित समाचार में शेरघाटी में बिना आमसभा के आशा का हुआ चयन शीर्षक से आरोप लगाया गया था कि चांपी पंचायत के वार्ड संख्या छह में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना आशा कार्यकर्ता का चयन कर लिया गया.

चयन पक्रिया पर उठे थे सवाल

चयन प्रक्रिया में एक महिला आवेदिका की अनदेखी करते हुए मैट्रिक उत्तीर्ण एक अन्य महिला का चयन कर दिया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर विवाद उत्पन्न हो गया था. मामले को लेकर लोगों ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे.

जिला स्वास्थ्य समिति के सिविल सर्जन-सह-सचिव द्वारा जारी पत्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराएं.

सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि समाचार पत्र में प्रकाशित आरोपों की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. विभाग की इस पहल के बाद आशा चयन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है.

अब स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों की निगाहें जांच रिपोर्ट तथा विभाग द्वारा आगे की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >