असामाजिक तत्वों ने झोंपड़ी में लगायी आग

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरिया टोला के समीप शुक्रवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने झोंपड़ीनुमा घर में आग लगा दी.

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरिया टोला के समीप शुक्रवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने झोंपड़ीनुमा घर में आग लगा दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं है. जानकारी के अनुसार, हेड मानपुर जोड़ा मस्जिद बक्सरिया टोले के समीप कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा है, स्थानीय कुछ जमीन माफिया सरकारी जमीन (फल्गु नदी पूर्वी तट) पर नजरें गड़ाये हैं. इधर, कुछ लोगों में आक्रोश है. अंचलाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि किसी तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गयी है. पुलिस को घटना की जानकारी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >