भुगतान नहीं होने पर पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मियों में रोष

प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के समक्ष शुक्रवार दोपहर पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मियों के द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया.

परैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के समक्ष शुक्रवार दोपहर पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मियों के द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया. कर्मियों के अनुसार पूर्व में किये गये कार्यों का भुगतान विभाग से नहीं हुआ है, जिसमें एफएमडी, एचएसबीक्यू, बुसलेसिस, स्वाइन फ्लू टीकाकरण, कृमि नाशक दवा वितरण और पशुओं को टैग करने का काम किया गया है. बीते चार वर्षों से किये जा रहे कार्य का भुगतान नहीं होने से सभी में रोष है. इसके कारण कर्मियों ने वर्तमान में जारी पीपीआर टीकाकरण के कार्य नहीं करने की सूचना लिखित रूप से प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दी है. आंदोलन में अनिल शर्मा, अमरकांत कुमार, धीरेंद्र कुमार, सनी कुमार, कुमार अंकुर, पवन कुमार, श्याम किशोर, उत्तम कुमार, ब्रजेश कुमार, गौतम कुमार, सोनू कुमार, नागेंद्र कुमार, रामानुज कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >