गया जी : ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर का जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-किशोरियों को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी

बिहार के शेरघाटी में 'सखी' वन स्टॉप सेंटर ने किशोरियों और महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में शिक्षित करना था.

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर, शेरघाटी की ओर से आमस स्थित प्रोजेक्ट शिव बालक-बालिका इंटर विद्यालय परिसर में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना था.

कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह व दहेज प्रथा की रोकथाम तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही आपातकालीन सेवाओं और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया.

वन स्टॉप सेंटर की सुविधाएं और वक्ताओं की अपील

केंद्र की ओर से बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की शिकार महिला को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता, मनोसामाजिक परामर्श, पुलिस सहायता और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

वक्ताओं ने किशोरियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग या हेल्पलाइन से सहायता लेने की अपील की.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य और संकल्प

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रिया कुमारी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. बबलू अंसारी, विशिष्ट शिक्षक जानती कुमारी गौड़, दिनेश पांडेय, वेद प्रकाश, सरोज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता समेत शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. अंत में प्रतिभागियों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >