गया जी में अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर होगी निबंध-भाषण प्रतियोगिता, छात्राओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

गया जी में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 230वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विशेष निबंध-भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन युवा पीढ़ी को उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराने के उद्देश्य से होगा.

गया जी में महारानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर की निर्मात्री, लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 230वीं पुण्यतिथि समारोह 13 अगस्त को गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में मनाई जाएगी.

इस पुण्यतिथि समारोह को सार्थक बनाने के लिए 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक महाविद्यालय की छात्राओं के बीच महारानी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों, उनके समाज सुधार कार्यों और ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना है.

13 अगस्त को होगी परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 13 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य पुण्यतिथि समारोह में की जाएगी. इस दौरान सफल प्रतिभागियों को उसी दिन पुरस्कृत किया जाएगा.

इधर, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीमा पटेल ने अहिल्याबाई के साहस, पराक्रम और जनसेवा से परिचित होने के लिए छात्राओं को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया है.

मंच के सचिव काशीनाथ प्रसाद ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >