यात्री को चाकू दिखा कर मोबाइल फोन लूट का आरोपित गिरफ्तार

बकरौर पुल पर ले जाने के बाद चाकू का भय दिखा कर मोबाइल फोन की लूट करने के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बोधगया.

बोधगया में इ-रिक्शा पर बैठा कर कालचक्र मैदान से श्री जगन्नाथ मंदिर ले जाने की जगह बकरौर पुल पर ले जाने के बाद चाकू का भय दिखा कर मोबाइल फोन की लूट करने के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना सात नवंबर 2022 की है. इस मामले में पुलिस ने गया के कटारी हील रोड में रहने वाले दीप कुमार भारती उर्फ चट्टू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. एसएसपी कार्यालय से जानकारी दी गयी कि इस मामले में पांच आरोपितों को लूट के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >